रीवा

पेंशन प्रकरणों की संभागीय समीक्षा बैठक आज

पेंशन प्रकरणों की संभागीय समीक्षा बैठक आज

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

. कमिश्नर कार्यालय सभागार में 6 मार्च को दोपहर 12 बजे से संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद जनवरी 2025 तक सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों की विभागवार तथा जिलेवार समीक्षा करेंगे। कलेक्टर सीधी, मऊगंज, सिंगरौली तथा सतना, तहसीलदार हनुमना, मऊगंज, रायपुर कर्चुलियान, त्योंथर, सरई, रघुराजनगर तथा अमरपाटन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज, नईगढ़ी, जवा, रायपुर कर्चुलियान, रीवा एवं रामनगर को लंबित पेंशन प्रकरणों की पूरी जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button