स्वास्थ्यरीवा

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान 12 मार्च तक

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान 12 मार्च तक

विशेष अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के बनाए जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

. आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। रीवा जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्तमान में 77033 व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शेष हैं। इनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान 12 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि शेष बचे पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान की अवधि में ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सीएचओ ग्राम पंचायत भवन में बैठकर पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। शेष व्यक्ति यदि किसी कारणवश ग्राम पंचायत भवन आने में असमर्थ हैं तो घर-घर जाकर उनके कार्ड बनाए जाएंगे। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा बीएमओ मिलकर अभियान के दौरान शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं। आयुक्त नगर निगम तथा सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहरी क्षेत्रों के शेष बचे व्यक्तियों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वार्डवार शिविर लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button