अपराधउत्तर प्रदेश

भानवी बोलीं- मुझे जान का खतरा: राजा भैया के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, शारीरिक-मानसिक क्रूरता का लगाया आरोप

भानवी बोलीं- मुझे जान का खतरा: राजा भैया के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, शारीरिक-मानसिक क्रूरता का लगाया आरोप

भानवी का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनको असहाय पीढ़ा होती है, वह लगातार अपने दर्द को बर्दाश्त करती रही हैं।

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।

राजा भैया की पत्नी बोली- मुझे जान का खतरा:दिल्ली में विधायक पति पर FIR करवाई; कहा- कई साल से क्रूरता कर रहे

यूपी: प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा- राजा भैया पिछले कई साल से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। मेरी जान को खतरा है। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए

भानवी सिंह पिछले कुछ समय से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने बताया कि IPC की धारा 498A के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पहले क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल में था। मीडिएशन सेंटर में भी इस पर विचार हुआ। इसके बाद थाने में केस दर्ज किया गया।

पत्नी की शिकायत पर दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में राजा भैया के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अब पढ़िए भानवी सिंह ने FIR में क्या लिखा…भानवी सिंह ने अपनी शिकायत कहा- 20 मार्च, 2023 को मैंने अपने पति राजा भैया के खिलाफ क्रूरता और हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मैंने इस उम्मीद में शिकायत वापस ले ली थी कि चीजें बदल जाएंगी।

मेरा वैवाहिक जीवन फिर से शांतिपूर्ण हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 1 एक साल से लगातार जारी क्रूरता ने मुझे और ज्यादा आघात पहुंचाया है। जान से मारने की मिली धमकियों ने मुझे शिकायत दर्ज कराने पर मजबूर किया है।

भानवी सिंह ने बताया- मेरी शादी के 30 साल हो चुके हैं। इस दौरान मेरे पति ने कई बार मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। मेरे पति अवध के भदरी स्टेट से हैं। वर्तमान में यूपी से विधायक हैं। मैं भी बस्ती के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखती हूं।

ससुराल में मेरा सम्मान नहीं किया गया। सास मेरे वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं। पति इस पर कोई ध्यान नहीं देते थे। तमाम अत्याचार सहने के बाद भी मैं शांत रही। एक साल में लगातार मेरे खिलाफ हमले हुए हैं। इसलिए मुझे सुरक्षा दी जाए।

शादी के बाद मैं ज्यादातर अकेले ही रहती थी भानवी सिंह ने बताया- शादी के बाद मुझे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। अपने पति और सास के साथ रहने के लिए बैती स्थित ससुराल जाना पड़ा। शादी के बाद से मैं ज्यादातर अकेले ही रहती थी। मेरे पति अपना ज्यादातर समय लखनऊ स्थित अपने पैतृक घर में बिताते थे। हमेशा यही कहते थे कि उन्हें लखनऊ में काम है। मेरे ससुर भदरी में रहते थे, जो हमारी ससुराल से 15 मिनट की दूरी पर है।

2022 में दिल्ली कोर्ट में दायर की थी तलाक की अर्जी नवंबर, 2022 में भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सितंबर, 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर दिया है।

 

अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह से 1995 में उनकी शादी हुई। दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं।

 

शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवीराजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button