रीवा

अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने खासियतों में उन्नत बेहतरी के साथ गतिशीलता अनुभव को और शानदार बनाया

अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने खासियतों में उन्नत बेहतरी के साथ गतिशीलता अनुभव को और शानदार बनाया

Pune  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज घोषणा की कि उसने अर्बन क्रूजर हाइराइडर की खासियतें बेहतर (फीचर अपग्रेड) की हैं। ये खासियतें सुरक्षा, आराम और सुविधा को नये सिरे से परिभाषित करती हैं। नवीनतम बेहतरी ग्राहक-केंद्रित नवाचार के लिए टोयोटा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। ड्राइविंग अनुभव को शानदार बनाने के लिए इसमें मूल्यवान फीडबैक और उभरते बाजार रुझानों को शामिल किया गया है।

भारत की पहली सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में व्यापक तौर पर प्रशंसित और लोकप्रिय, अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने पहले ही एक लाख गाड़ियों की बिक्री का रिकार्ड छू लिया है। यह अपनी अभिनव तकनीक, ईंधन की असाधारण किफायत, गतिशील प्रदर्शन और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव के साथ दिल जीतना जारी रखता है।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर के प्रमुख परिवर्तन में निम्नलिखित शामिल हैं:

सुरक्षा:

· बेहतर सुरक्षा के लिए सभी रूपांतर (वेरिएंट) में संरचनात्मक सुधार किए गए हैं।

· सभी वेरिएंट में अब 6 एयरबैग मानक हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है।

· अतिरिक्त सुविधा और सुरक्षा के लिए कुछ वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी) को स्वचालित ट्रांसमिशन में जोड़ा गया है।

प्रदर्शन:

· नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (6एटी) एडब्ल्यूडी रूपांतर में पिछले 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की जगह लेता है।

आराम और सुविधा:

· व्यैक्तिक ड्राइविंग स्थिति के लिए अब उच्चतर वेरिएंट में 8-तरह से एडजस्ट किया जा सकने वाला पावर ड्राइवर सीट उपलब्ध है।

 

· बेहतर यात्री सुविधा के लिए उच्चतर संस्करणों में रियर डोर सनशेड की सुविधा पेश की गई है।

 

· बेहतर रीयल टाइम टायर प्रेशर मॉनिटरिंग के लिए और अधिक वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) पेश किया गया है।

 

· प्रीमियम केबिन अनुभव को बेहतर करने के लिए उच्चतर वेरिएंट में एम्बिएंट लाइटिंग की शुरुआत की गई है।

 

· बेहतर आराम के लिए उच्चतर वैरिएंट में चालक और सह-चालक के लिए वेंटिलेटेड सीटें शामिल की गई हैं।

 

· बेहतर डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए टाइप-सी यूएसबी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट (15वाट) पेश किए गए हैं।

 

· एलईडी स्पॉट और रीडिंग लैंप अब सभी वेरिएंट में मानक हैं, इससे केबिन में रोशनी बेहतर हुई है।

 

· चुनिंदा वेरिएंट में एयर क्वालिटी इंडेक्स डिस्प्ले जोड़ा गया है, जिससे केबिन के अंदर बेहतर वायु

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button