इटावा

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह किया गया आयोजित । 

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि समारोह किया गया आयोजित । 

इटावा ( वि०स०)इटावा में आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में जाकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

इस दौरान जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । जनपद के समस्त थानों पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपने कर्तव्यों में अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button