
फोकस 2025 – राईज ऑफ हाय-राईज परिषद के लिए केएसबी लिमिटेड का फोकस पुणे चॅप्टर के साथ सहयोग
पुणे,: फोकस पुणे चॅप्टर की ओर से पुणे के हयात रिजन्सी में फोकस २०२५- राईज ऑफ हाय-राईज परिषद का आयोजन किया गया था. केएसबी लिमिटेड ने इस परिषद के लिए फोकस पुणे चॅप्टर के साथ सहयोग किया. इस एक दिवसीय परिषद में युटिलिटी सेवा, पायाभूत सुविधा और रिअल इस्टेट के विभिन्न विशेषज्ञों ने ऊँची इमारतों का तेजी से विकास और शहरी मजबूत सुविधाओं का बढ़ता महत्त्व इस विषय पर चर्चा की.
ज्ञान और जानकारी के आदान प्रदान के माध्यम से परिवर्तन लाने के ध्येय के साथ फोकस (फोरम ऑफ क्रिटिकल युटिलिटी सर्व्हिसेस) यह मानवी बांधकाम परिसंस्था क्षेत्र में संवाद और नवकल्पनाओं के लिए एक भरोसेमंद व्यासपीठ के रूप में उभर के आया है.
इस साल की संकल्पना राईज ऑफ हाय राईज यह थी. इसमें भारत के शहरों में तेजी से बढ़ रही ऊँची इमारते और उससे तैयार होनेवाली चुनौतियाँ और अवसर के बारे में चर्चा की गयी. इसमें पायाभूत सुविधाओ का नियोजन, युटिलिटी सेवाओं के एकत्रीकरण से बुध्दिमान और शाश्वत तंत्रज्ञान का अवलंब करने तक ऐसे कई विषयों पर चर्चा की गयी. इस परिषद में फोकस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशिष राखेजा, फोकस पश्चिम विभाग के पूर्व अध्यक्ष जे.पी.श्रॉफ, फोकस पुणे चॅप्टर अध्यक्ष और सस्टेन ॲन्ड सेव्ह की व्यवस्थापकीय संचालक प्रणती मुनोत इसके साथ साथ इंडस्ट्री लीडर्स ने सहभाग लिया. इसमें सन्माननीय अतिथी के रूप में पीएमआरडीए के अतिरिक्त आयुक्त दीपक सिंगला ने पुणे के ऊँची इमारत के विकास के बारे में अपनी राय दी. शहरी परिसंस्था की बढती जरूरतों पर यह संवाद तांत्रिक और मानवी पहलू पर केंद्रित था.


