रीवा

मऊगंज में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संबंधी बैठक 29 अप्रैल को

मऊगंज में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संबंधी बैठक 29 अप्रैल को

 

रीवा  विशाल समाचार संवाददाता. मऊगंज में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संबंधी बैठक 29 अप्रैल को दोपहर एक बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में मऊगंज में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन करेंगे। बैठक में आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2021-22 एवं वर्ष 2022-23 में संबंधित ग्राम पंचायतों को आवंटित राशि के उपयोग तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण विभाग कमलेश्वर सिंह ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से राशि उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। बैठक में संबंधित गांवों के सरपंच तथा ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button