युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेले से 40 युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
. युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मऊगंज में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 55 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 5 निजी कंपनियों ने 40 युवाओं का चयन किया। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में डी एण्ड एच सेचरोन कंपनी इंदौर ने 11 युवाओं का चयन किया। इसी तरह प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा ने 13, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा ने 4, प्रगतिशील बायोटेक रीवा ने 4 तथा डीएमसी फिनिसिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड पुणे ने 8 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।