इटावा

माटीकला शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में उद्योग लगाने हेतु आवेदन शुरू 

 

माटीकला शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में उद्योग लगाने हेतु आवेदन शुरू 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

– जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, संजीव कुमार सिंह ने अवगत कराया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत परम्परागत/तहसील द्वारा चिन्हित मिट्टी का कार्य करने वाले शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में उद्योग लगाने हेतु 04 इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त हुया है। लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ऑन-लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। उक्त योजना के अन्तर्गत निम्न नियम शर्तों के अनुसार लाभार्थी अपने ऋण आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के सापेक्ष 04 उद्यमियों को इकाई की स्थापना हेतु बैंक द्वारा वित्त पोषण के माध्यम से कराया जाना है। प्रस्तावित योजना के अन्तर्गत जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो उसके लिये आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये जाते है। चयन समिति द्वारा कार्यवाही पूर्ण करने के बाद समस्त संलग्नकों (आधार कार्ड, मूल निवास पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जनसंख्या प्रमाण पत्र, दो फोटो, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट) सहित प्रपत्रों की हार्ड कॉपी स्वहस्ताक्षरित कर वह अपना आवेदन विज्ञापन तिथि से दिनांक 15.05.2025 तक ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट-https://upmatikalaboard.in/ पर आवेदन कर सकते है। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 24ए, एस०डी० फील्ड, इटावा में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के मध्य अथवा दूरभाष नं० 9580503183 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button