इटावा

पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामोद्योगी उद्यमियों / इकाईयों का चयन किया

पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामोद्योगी उद्यमियों / इकाईयों का चयन किया

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

 

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, संजीव कुमार सिंह ने अवगत कराया कि मुख्य कार्यपाल अधिकारी महोदय, उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ के पत्र 19/खा०ग्रा०बो०/ प्रचार-प्रसार अनु०/पुरस्कार योजना पत्रा0/2025-26 दिनांक 17.04.2025 के अनुपालन में पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्रामोद्योगी उद्यमियों / इकाईयों का चयन किया जाना है एवं जो इकाईयां पूर्व में चयानित हो चुकी है, उनका चयन नहीं किया जायेगा। उक्त क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 से विगत 03 वर्ष पूर्व स्थापित एवं निरन्तर कार्यरत ऐसी इकाईयां जो अब तक सफलता पूर्वक कार्य कर रही है, के उत्साह वर्धन हेतु उन्हे पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

अतः उपरोक्तानुसार स्थापित इकाईयां अपना आवेदन पत्र दिनांक 30.04.2025 तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र पूर्ण विवरण एवं उद्योग तथा छमाही प्रगति रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत कर सकते है। उक्त योजना में अच्छे एवं उत्कृष्ठ उत्पाद/ बिक्री करने वाली इकाईयों का चयन उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button