Uncategorized

जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए एवं इनका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भूतपूर्व सैनिक जिनकी वजह से आज हम सभी यहां पर बैठे हैं । उन्होंने कहा कि इनके द्वारा अपने देश के नाम अपनी जान को न्योछावर कर दिया गया। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में इनके आने पर इनका सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि इनका काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए एवं उनके कार्य में किसी भी तरीके का विलंब ना किया जाए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी,सी0ओ0 सिटी, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भूतपूर्व सैनिक बंधु आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button