
नगर पंचायत इकदिल के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में नगर पंचायत इकदिल के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई । उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपें गए दायित्व को गंभीर एवं निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्देश दिए । उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कार्य के प्रति सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहें कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो।
उन्होंने कहा चुनाव सकुशल संपन्न कराया जाए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारी द्वारा बैलेट पेपर पर हस्ताक्षर अवश्य किए जाएं। उन्होंने कहा मतदाता सूची कैंडिडेट को वही दी जाए जो पीठासीन अधिकारी को दी जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाए जाएं। निर्वाचन निष्पक्ष, सकुशल संपन्न कराया जाए इस पर किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी के समय लापरवाही व बीमार लोगों को न लगाया जाए जिससे निर्वाचन कार्य में कोई समस्या उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि काउंटर ज्यादा बनाए जाएं जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार ,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


