इटावा

छात्र-छात्राएं नीट/जेईई/सिविल सेवा/यूपीपीसीएस/पुलिस भर्ती परीक्षा की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहते है, ऐसे इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्नलिखित स्थानों से पंजीकरण हेतु निःशुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते

छात्र-छात्राएं नीट/जेईई/सिविल सेवा/यूपीपीसीएस/पुलिस भर्ती परीक्षा की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहते है, ऐसे इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्नलिखित स्थानों से पंजीकरण हेतु निःशुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

जिला समाज कल्याण अधिकारी,रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना” के अन्तर्गत सत्र 2025-26 हेतु जनपद इटावा में संचालित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं यथा यू०पी०एस०सी० / यू०पी०पी०सी०एस० एवं जे०ई०ई०/ नीट तथा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में उत्साही छात्र-छात्राओं को पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। जो छात्र-छात्राएं नीट/जेईई/सिविल सेवा/यूपीपीसीएस/पुलिस भर्ती परीक्षा की आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहते है, ऐसे इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्नलिखित स्थानों से पंजीकरण हेतु निःशुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 1. जिला समाज कल्याण कार्यालय इटावा। 2. राजकीय इण्टर कॉलेज (जी०आई०सी०) इटावा। 3. चौ० चरण सिंह पी०जी० कॉलेज हेंवरा, इटावा। 4. सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय इटावा। आवेदन फॉर्म दिनांक-07.04.2025 से दिनांक 07.05.2025 तक प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकेगें। इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पोर्टल abhyuday.one पर भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। योजना संबन्धी विस्तृत जानकारी जनपद इटावा कोर्स-कॉर्डिनेटर से मो0-7017544033 / 9557509437 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।उपर्युक्त विज्ञप्ति के अनुसार संचालित कोर्सों हेतु न्यूनतम अर्हता निम्नलिखित है- >सिविल सेवा / यूपीपीसीएस- स्नातक अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं >नीट – इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग (बायो) में अध्ययनरत अथवा इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण। > जेईई- इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग (मैथ) में अध्ययनरत अथवा इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण। > पुलिस भर्ती परीक्षा- भर्ती बोर्ड विज्ञापन के अनुसार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button