
एचडीएफसी लाइफ को कॉर्पोरेट गवर्नेंस में ‘नेक्स्ट लीडर’ का दर्जा
मुंबई,: भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एचडीएफसी लाइफ को 31 दिसंबर 2024 की स्थिति के अनुसार इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IiAS) द्वारा किए गए इंडियन कॉर्पोरेट गवर्नेंस मूल्यांकन में ‘नेक्स्ट लीडर’ के रूप में मान्यता मिली है। यह सम्मान कंपनी की पारदर्शिता, जवाबदेही और उत्कृष्ट प्रबंधन पद्धतियों के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
एचडीएफसी लाइफ इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है और यह उपलब्धि कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उसके उच्च मानकों को दर्शाती है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब कंपनी को इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह सूची बीएसई की टॉप 100 कंपनियों के लिए इंडियन कॉर्पोरेट गवर्नेंस स्कोरकार्ड के आधार पर वार्षिक मूल्यांकन के तहत तैयार की जाती है।
इस स्कोरकार्ड रूपरेखा को इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC), बीएसई और IiAS द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। यह G20 और ओईसीडी के कॉर्पोरेट गवर्नेंस सिद्धांतों पर आधारित है और 2015 से इसका उपयोग किया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एचडीएफसी लाइफ के जनरल काउंसल, मुख्य अनुपालन अधिकारी और कंपनी सचिव नरेन्द्र गंगन ने कहा, “इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर हमें बेहद खुशी हो रही है। एचडीएफसी लाइफ में हम कॉर्पोरेट गवर्नेंस के उच्चतम मानकों का पालन करना अपनी कार्यशैली का हिस्सा मानते हैं। हम पर्यावरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रबंधन (ईएसजी) के सभी पहलुओं में अपनी प्रतिबद्धता को निभाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। हम यह सम्मान विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं और देशवासियों के जीवन को सुरक्षित करने की अपनी यात्रा जारी रखते हुए 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।”



