अतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।
विशाल समाचार संवाददाता
अतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया जी द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया एवं श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग द्वारा श्रम विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। माननीय विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा आपके विकास एवं आपके लिए कई योजनाएं क्रियान्वयन की है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़कर मेहनत करके अपना भविष्य बना सकते हैं आपके सम्मान व उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा भीख मांगते नहीं दिखना चाहिए ऐसी स्थिति में बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा दिलाई जाए एवं बाल श्रम पर रोक लगाई जाए इस प्रकरण को बहुत ही गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाए। उन्होंने सभी श्रमिकों से अपेक्षा की कि आप सभी मेहनत कर आगे बढ़ सकते हैं एवं अपने बच्चों का भविष्य भी उज्जवल कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि शिक्षा केवल किताबों तक नहीं बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बगैर कोई भी कार्य संभव नहीं है श्रमिकों के परिश्रम से ही देश आगे बढ़ता है एवं श्रमिकों द्वारा कड़ी मेहनत करके कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है जिससे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्य अतिथि द्वारा 6 बच्चों को बैग किट देकर सम्मानित किया गया एवं श्रमिकों को चेक देकर सम्मानित किया गया तथा श्रमिकों के मृतक परिवार जनों को भी चेक वितरण की गई तथा श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक एवं छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित रहे



