
इटावा पुलिस द्वारा अपहरण की झूठी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 05 घण्टे मे नाबालिग किशोर को सुकशल किया गया बरामद ।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के कुशल नेतृत्व में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 01.05.2025 को थाना ऊसराहार पर समय करीब 12.11 बजे पर डायल 112 नं0 व कन्ट्रोल रूम इटावा के माध्यम से कॉलर करन सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम सौंथना थाना ऊसराहार जनपद इटावा द्वारा सूचना दी गयी कि उसका पुत्र संदीप कश्यप उम्र करीब 16 वर्ष बकरी चराने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किमी0 सं0 128+500 की सर्विस रोड पर गया था जहाँ पर अज्ञात ट्रक कन्टेनर द्वारा उसके पुत्र संदीप कश्यप उम्र करीब 16 वर्ष का अपहरण कर लिया गया है ।
सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशन मे टीमे गठित करते हुए तुरन्त तलाश व ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाये गये सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार्यवाही करते हुए मात्र 05 घण्टे के अन्दर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगभग 280 किमी0 पर चैक करते हुए अज्ञात ट्रक को तलाशा गया जिसका नं0 HR 38 AE 6413 निकला तथा उपरोक्त ट्रक से संदीप यादव उम्र करीब 16 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ/जाँच में पाया गया कि संदीप उपरोक्त मंदबुद्धि का है तथा ट्रक चालक ने संदीप से कहा कि मेरे साथ कन्डक्टरी करने चलोगे तो संदीप उसके साथ चला गया था । जाँच के क्रम में किसी प्रकार के अपहरण जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है ।
संदीप यादव उम्र करीब 16 वर्ष को उसके परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया गया है तथा कन्टेनर नं0 HR 38 AE 6413 के चालक संदेश कुमार शर्मा पुत्र दिवानचन्द शर्मा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी पट्टीतरन थाना पट्टी जनपद अमृतसर पंजाब के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही की जा रही है ।



