इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

 

 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन किया गया

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद इटावा में स्थापित समस्त प्राइवेट जिम तथा तरणताल जो खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानक पूर्ण करते हों उनका वार्षिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए रु0 15000 जमा कराकर खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के खाते में जमा कराए जाएं। बिना रजिस्ट्रेशन कराए कोई भी जिम तथा तरण ताल संचालित न किया जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उन्हें तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए। क्रिकेट बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस के 18 वर्ष से कम के खिलाड़ियों से प्रति महीने खेल विभाग के शुल्क के अतिरिक्त ₹200 लिया जाएगा। शौकिया खिलाड़ियों से खेल विभाग के शुल्क के अतिरिक्त रु0 400 प्रति माह लिया जाएगा जो खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में जमा किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्टेडियम में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 10 मई से एक महीने तक 14 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं का तैराकी खेल का समर कैंप मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में लगाया जा रहा है जिसका रजिस्ट्रेशन जिला खेल कार्यालय इटावा में किया जाएगा। यह कैंप शाम 4:00 बजे से 5:00 तक होगा आने जाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन हेतु दो फोटो तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य है अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय इटावा में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button