
रायसोनी कॉलेज के छात्रों ने “पुणे कला सांस्कृतिक महोत्सव” में सफलता प्राप्त की
पुणे: प्रथम शिक्षण मंडल, पुणे द्वारा आयोजित “पुणे कला सांस्कृतिक महोत्सव 2025” में जी एच रायसोनी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस और जी एच रायसोनी जूनियर कॉलेज के छात्रों अपनी उत्कृष्ट कलाकृति प्रदर्शित कर क्रमशः सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह महोत्सव हाल ही में महात्मा फुले सांस्कृतिक भवन, फातिमानगर, पुणे में आयोजित किया गया था। इसमें पुणे क्षेत्र के 25 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेजों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम शिक्षण मंडल, अध्यक्ष, पुणे और पुणे नगर निगम के पूर्व नगरसेवक श्री ज्ञानेश्वर कांबले स्वयं उपस्थित थे और उन्होंने विजेता छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को भी विकसित करना क्यों आवश्यक है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. एच आर. कुलकर्णी, उपनिदेशक डॉ. प्रवीण जांगड़े, रायसोनी एजुकेशन के अध्यक्ष श्री. सुनील रायसोनी, निदेशक श्री. श्रेयस रायसोनी और निदेशक डॉ. आरती देशपांडे ने विजेतओं को हार्दिक बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।



