दिल्ली

कोका-कोला फूडमार्क्स 2.0 की एनआरएआई फूड डिलीवरी समिट 2025 में भव्य शुरुआत

कोका-कोला फूडमार्क्स 2.0 की एनआरएआई फूड डिलीवरी समिट 2025 में भव्य शुरुआत

 

 

 

नई दिल्ली: कोका-कोला इंडिया ने नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के साथ मिलकर एक खास साझेदारी की घोषणा की है। यह ऐलान दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में हुए एनआरएआई फूड डिलीवरी समिट 2025 के दौरान किया गया। इस मौके पर कोका-कोला ने अपने फूडमार्क्स 2.0 प्रोग्राम को भी लॉन्च किया। फूडमार्क्स 2.0 भारत के मशहूर और यादगार खाने के स्थानों को सम्मानित करने की एक खास पहल है। इसमें देश भर के वो रेस्टोरेंट और खाने की जगहें शामिल हैं, जो अपने स्वादिष्ट खाने और शानदार माहौल के लिए जानी जाती हैं। यहां स्वादिष्ट खाना, अच्छा माहौल और ठंडी कोका-कोला मिलकर हर पल को और खास बनाते हैं।

फूडमार्क्स 2.0 को कंपनी ने अपनी ‘रियल मैजिक’ सोच और भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर शुरू किया। यह अभियान हैदराबाद के मशहूर ‘पैराडाइज़’ और दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘एंबेसी’ जैसे रेस्टोरेंट्स के साथ साझेदारी के बाद शुरू हुआ है। फूडमार्क्स 2.0 का मकसद लोगों को स्वादिष्ट खाने, भारतीय संस्कृति और ताजगी से भरे खास पलों के साथ जोड़ना है। कोका-कोला और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) मिलकर भारत के पसंदीदा रेस्टोरेंट्स के साथ इस पहल को और बड़ा कर रहे हैं। इससे लोग नए-नए स्वाद को आजमा सकेंगे और भारत की खाने की समृद्ध परंपरा को और बढ़ावा मिलेगा। यह अभियान न सिर्फ होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के रिश्तों को मज़बूत करता है, बल्कि रेस्टोरेंट्स को भारत की बदलती संस्कृति की कहानी का हिस्सा बनने का मौका भी देता है।

कोका-कोला इंडिया के चीफ कस्टमर ऑफिसर अभिषेक गुप्ता ने कहा, “एनआरएआई के साथ यह साझेदारी भारत के रेस्टोरेंट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए है। फूडमार्क्स 2.0 मशहूर खाने-पीने की जगहों को सांस्कृतिक पहचान देता है, जो लोगों को जोड़ने और नए स्वाद खोजने के जादू से प्रेरित है। हर फूडमार्क में गरमागरम खाना और ठंडी कोका-कोला का मज़ा एक खास अनुभव देता है। इस साझेदारी से रेस्टोरेंट्स को नए मौके मिलेंगे, ताकि वे भारत के खाने की दुनिया में अपनी खास जगह बना सकें।’’

एनआरएआई के प्रेसिडेंट और वॉउ! मोमो फूड्स प्रा. लिमिटेड के सीईओ एवं सह-संस्थापक सागर दरयानी कहा, “रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट खाने, कहानियों और मेहनत के लिए हमेशा मशहूर रहे हैं। लेकिन आज केवल अच्छा खाना बनाना काफी नहीं, बल्कि उसका लोगों तक पहुंचना भी ज़रूरी है। कोका-कोला फूडमार्क्स इस मौके को समझता है और हर रेस्टोरेंट की खासियत को दुनिया के सामने लाता है। इस पहल को दुनिया भर में सफलता को देखकर हमें पूरा भरोसा है कि भारत के अलग-अलग स्वाद और व्यंजन इसे और खास बनाएंगे। इससे रेस्टोरेंट उद्योग को नई पहचान मिलेगी और ज्यादा लोग इनके स्वाद का मज़ा ले सकेंगे।’’

कोका-कोला इंडिया और एनआरएआई मिलकर, फूडमार्क्स 2.0 के ज़रिए भारत की खाने की संस्कृति को नया रंग दे रहे हैं। यह पहल भारत के अलग-अलग स्वादों को ठंडी कोका-कोला के साथ जोड़कर ऐसी खास खाने की जगहें बना रही है, जो लोगों के दिलों में बस जाएँ। जैसे-जैसे यह अभियान आगे बढ़ेगा, यह खाने, लोगों और साथ बिताए पलों को और करीब लाएगा। हर फूडमार्क के साथ कोका-कोला का ‘रियल मैजिक’ जीवंत होकर यादगार अनुभव देगा।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button