
इटावा द्वारा इकदिल नगर पंचायत उपचुनाव को कडी सुरक्षा- व्यवस्था में सकुशल संपन्न कराया गया
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा इकदिल नगर पंचायत उपचुनाव को कडी सुरक्षा- व्यवस्था में सकुशल संपन्न कराया गया ।
इटावा आज दिनांक 02.05.2025 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा इकदिल नगर पंचायत मे अध्यक्ष पद के लिये उपचुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत इकदिल के विभिन्न मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर समस्त स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबन्द रखते हुए मतदान को निर्भीक, स्वतंत्र व निष्पक्ष रुप से शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया गया ।


