रीवा

विभागीय भर्ती और उपकरण खरीदी समय से करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

विभागीय भर्ती और उपकरण खरीदी समय से करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश

विशाल समाचार संवाददाता

रीवा विशाल समाचार संवाददाता उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही, उन्होंने विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को संपन्न किया जाए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचना विकास के कार्यों की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों। साथ ही, स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी दिए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button