पूणे

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ध्रुव ग्लोबल स्कूल के छात्रों की गौरवशाली सफलता

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में ध्रुव ग्लोबल स्कूल के छात्रों की गौरवशाली सफलता

 

आर्यांश कंसल और वरद मांडे ने वैश्विक स्तर पर दिखाई भाषायी प्रतिभा

 

पुणे:  भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024-25 में ध्रुव ग्लोबल स्कूल, पुणे के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कक्षा पाँचवीं के वरद मांडे ने प्रतियोगिता में 5वाँ स्थान, जबकि कक्षा चौथी के आर्यांश कंसल ने 8वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा देश का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए दोनों छात्रों को विशेष योग्यता प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और हिंदी भाषा के प्रति प्रेम का परिणाम है।

विद्यालय के संचालक यशवर्धन मालपाणी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाषायी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाते रहेंगे।”

 

प्रधानाचार्या संगीता राउतजी ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और कहा, “इन बच्चों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो उन्हें भाषा और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित करेगी।”

यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह यह दर्शाती है कि यदि समर्पण और लगन हो तो भाषा की सीमाएँ भी पार की जा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button