
ॲालविन फिनसर्व कार्यालय का उदघाटन
पुणे : आपटे रोड शिवाजी नगर में स्थापित किए गए ॲालविन फिनसर्व प्रा. लि.के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया
पिछले १५ सालों से म्युचुअल फंड निवेश में कार्यरत ॲालविन फिनानशिअल सर्विसेस् इस साझेदारी फर्म का रुपातंर ॲालविन फिनसर्व प्रा.लि इस संस्था में किया गया है. यह रूपांतर होते समय खुद के नए वास्तू में नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन व्हाईटओक म्युचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिष सोमय्या ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया.
आशिष सोमय्या ने नए कार्यालय की प्रशंसा की. ॲालविन फिनसर्व प्रायव्हेट लिमिटेड की स्वामित्व से साझेदारी से लेकर निजी स्वामित्व वाली कंपनी बनने तक की 15 साल के सफर पर प्रसन्नता व्यक्त की गई.ॲालविन फिनसर्व प्रायव्हेट लिमिटेड के संचालक श्रीयुष ओसवाल,सुशिल मोरे,अंकुर गांधी,योगेश भावे उनका मार्गदर्शन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की और 500 करोड़ रुपये की व्यवस्थापन अंतर्गत संपत्ति का आंकड़ा पार करने पर बधाई दी.
इस अवसर पर म्यूचुअल फंड क्षेत्र की विभिन्न
हस्तियां उपस्थित थीं. इन्वेस्को म्यूचुअल फंड्स के देश के रिटेल एवं संस्थात्मक बिक्री प्रमुख रोहित गोयल और केनरा रोबेको के मुख्य निवेश अधिकारी श्री दत्त भांडवलदार ने नए कार्यालय को भेट दी और ॲालविन संचालक मंडल का उत्साह बढ़ाया।



