
जनपद इटावा इंजीनियर अजय यादव ने पदाधिकारीयों के साथ एसडीएम भरथना को ज्ञापन दिया
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारीयों ने सोमवार को जातीय जनगणना का साहसिक निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद करने के लिए जिलाअध्यक्ष इटावा पृथ्वीराज कश्यप, प्रदेश महासचिव/ मंत्री प्रतिनिधि जनपद इटावा इंजीनियर अजय यादव ने पदाधिकारीयों के साथ एसडीएम भरथना को ज्ञापन दिया. मंत्री प्रतिनिधि इंजीनियर अजय यादव ने बताया की भारत के शोषित, वंचित जनमानस को भागीदारी दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना करने का अच्छा निर्णय लिया है, आने वाले समय में यह निर्णय वांछित,शोषित समाज के लिए अच्छा कानूनी आधार बनेगा जिससे सभी को बराबर का हक़ अधिकार मिलेगा. माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी लगातार जातिगत जनगणना के पक्षधर रहे हैं सुभासपा का प्रमुख उद्देश्य भी था जातिगत जनगणना, माननीय जी द्वारा लगातार प्रमुख मंचों पर जातिगत जनगणना के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे है. जिला अध्यक्ष इटावा पृथ्वीराज कश्यप ने बताया जातिगत जनगणना से सभी वर्गों लाभ मिलेगा आज तक जो वंचित शोषितो को हक अधिकार नहीं मिला उससे वंचित नहीं होंगे. केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है.
इस अवसर पर जिला प्रमुख महासचिव विवेक शर्मा, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला सुचना मंत्री कमलेश कश्यप, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष इटावा अवधेश वर्मा, जिला महासचिव इटावा सुनील कश्यप, इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे.


