सीधी में कृषि तथा संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक आज
विशाल समाचार संवाददाता रीवा
रीवा :. कमिश्नर बीएस जामोद की विशेष पहल पर कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में संयुक्त संभागीय बैठकें एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें जिला तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी इन सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ इनके क्रियान्वयन में अपनी भूमिका का निर्धारण कर रहे हैं। इस क्रम में अब तक रीवा, मऊगंज, मैहर तथा सतना जिलों में बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। इस संबंध में संयुक्त संचालक कृषि जेएस नेताम ने बताया कि सीधी में 6 मई को संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही हैं। इनमें संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी, जिला तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे।

