राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक 9 मई को
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल 9 मई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा करेंगी। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, प्राकृतिक आपदा में सहायता राशि वितरण, भू अर्जन, न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण, ऑडिट कंडिका तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की जाएगी। बैठक में स्वामित्व योजना, नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि के प्रकरणों में ई केवाईसी अपडेशन तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की भी तहसीलवार समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सभी राजस्व अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं
।

