
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की।
जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि जनपद के 11 ब्लैक स्पॉट्स को ठीक कराया जाना है। आई0टी0आई0 चौराहे पर लगे पोल को हटाकर दूसरी जगह पोल लगाया जाए जिससे कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होने कहा कि आई0टी0एम0एस0 बेस का चौराहे पर विकास का निर्णय लिया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने सख्त निर्देश दिए कि बिना हेलमेट, सीट बैल्ट, ओवर स्पीडिंग एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होने कहा कि जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या घट रही है परंतु मृतकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सडक पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनकी मरम्मत एवं फिक्स कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर तुरंत मरम्मत कराई जाए क्योंकि इसकी बजह से बहुत लोग अनजाने में दुर्घटना का शिकार हो जाते है एवं ब्लैक स्पॉट पर हुये कार्य की फोटोग्राफ खींचकर दिखाई जाये एवं सेफरोड बनाने पर फोकस किया जाए जिससे सडक दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग को रोका जाए। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कुछ चौराहों को चिन्हित कर वहां लाल-हरी ट्रैफिक लाईट लगाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस हमेशा उपलब्ध रहे एवं एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम बिल्कुल कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिवाइडर को मजबूत बनाया जाए जिससे दुर्घटना के समय दूसरी तरफ आने जाने वाली गाड़ियों को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा हमें गोल्डन आवर में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस और क्रेन मशीन का नं0 रोड पर डिस्प्ले किया जाए जिससे लोगों को दुर्घटना में तुरंत सहायता मिल सके।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एस0पी0 सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर आयूषी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


