इटावा

किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु फार्मर रजिस्ट्री जरूरी

किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु फार्मर रजिस्ट्री जरूरी

 

ग्राम पंचायत हनुमंतपुरा विकास खण्ड चकरनगर, तहसील चकरनगर जनपद इटावा 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

भारत सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हमने किसान रजिस्ट्री की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए उचित समर्थन और सुविधाएं प्रदान करना है। आज जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आर एन सिंह उप कृषि निदेशक, प्रमोद कुमार जिला कृषि अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में ग्राम चौपाल लगायी गयी और ग्राम के समस्त किसानों को किसान रजिस्ट्री कराने की अपील की है इटावा में अब तक 45.35 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी हैं शेष किसानों से इस माह फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने का अनुरोध किया है और उसके भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया

किसान रजिस्ट्री के लाभ

1. आधार कार्ड के नाम के अनुसार खतौनी में नाम हो जाएगा जिसे जमीन खरीदने, विरासत एवं बेचने में आसानी हो जाएगी

 

1.फसलों के लिए समर्थन: किसान रजिस्ट्री के माध्यम से, हम किसानों को उनकी फसलों के लिए उचित समर्थन प्रदान करेंगे, जिसमें बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं।

2. बाजार में पहुंच: किसान रजिस्ट्री के माध्यम से, हम किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार में पहुंच प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें अपनी फसलों के लिए बेहतर मूल्य मिल सके।

3. वित्तीय सहायता: किसान रजिस्ट्री के माध्यम से, हम किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे, जिससे वे अपनी फसलों के लिए आवश्यक संसाधनों का उपयोग कर सकें।

4.प्रशिक्षण और जागरूकता किसान रजिस्ट्री के माध्यम से, हम किसानों को प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करेंगे, जिससे वे अपनी फसलों के लिए नवीनतम तकनीकों और तरीकों का उपयोग कर सकें।

 

किसान रजिस्ट्री के लिए आवेदन

किसान रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने के लिए, किसान भाई अपने क्षेत्रीय लेखपाल या कृषि विभाग के कार्मिक अथवा अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र या अपने मोबाइल से फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर https://upfr.agristack.gov.in से अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर सकते हैं यदि किसी किसान भाई की फार्मर रजिस्ट्री होने में समस्या आ रही है तो वह अपने आधार से अपना मोबाइल नंबर लिंक करा ले साथ ही अपनी खतौनी और आधार में नाम भिन्न हो तो उसे जन सेवा केन्द्र या तहसील में जाकर अपने आधार/खतौनी में संशोधन अवश्य करा ले जिससे फार्मर रजिस्ट्री आसानी से हो सके

हमारा उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के लिए उचित समर्थन और सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे वे अपनी फसलों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें और अपने जीवन को बेहतर बना सकें।

अन्त में उप जिलाधिकारी चकरनगर को निर्देशित किया कि ग्राम की साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित करें

साथ जिलाधिकारी द्वारा समस्त किसान भाईयों से अपील की गयी कि सभी राशन कार्ड धारक अपने सदस्यों की ई के वाई सी अवश्य करा ले जिससे लगातार राशन का लाभ मिलता रहे।

उप कृषि निदेशक इटावा द्वारा मृदा नमूना गृहित करने का कार्य किया जा रहा हैं जो किसान अपने खेत का मृदा नमूना की जांच करना चाहते है वह अपने खेत से नमूना लेकर कृषि विभाग के कर्मचारी को उपलब्ध करा दे। खरीफ सीजन में हाइब्रिड बाजरा का बीज एवम जिप्सम आने वाला है उसे अनुदान पर प्राप्त करने के लिए विकास खंड में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से प्राप्त कर ले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button