
जिलाधिकारी इटावा महोदय के आदेशानुसार।
Etawah :कृपया गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 05 मई 2025 के पत्र के अनुपालन में, युद्ध, मिसाइल हमलों या हवाई हमलों जैसी आपात स्थितियों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों की प्रभावकारिता सुनिश्चित करने हेतु इटावा जिले में 07 मई 2025 को रात्रि 08.00 से 08.10 बजे तक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त के दृष्टिगत यह आदेशित किया जाता है कि-
1. सभी नागरिकों को यह अवगत कराया जाये कि इस अवधि में सभी प्रकार की लाइट्स (घरेलू, आपातकालीन, इनवर्टर, मोबाइल लाइट) बंद रहेगी व ध्वनि प्रसारण बी बन्द रहेगें।
2. धार्मिक स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था व ध्वनि प्रसारण बन्द रहेंगें।
3. इस अवधि में सभी वाहनों की लाइट्स और हॉर्न का उपयोग बंद रहेगा। सभी वाहन संचालकों को पूर्व में ही अवगत करा दें।
4. जसवंत नगर की ओर आने वाले वाहनों को इति चौराहे से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
5. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और टोल प्लाजा बंद रहेंगे।
6. झाँसी की ओर जाने वाले वाहनों को 500 मीटर पहले रोका जाएगा।
7. सैफई हवाई पट्टी पर वाहन संचालन नहीं होगा एवं ब्लैकआउट रहेगा।
8. यमुना पुल व उदी पुल पर वाहन संचालन बन्द रहेंगें।
9. रात्रि 8:00 से 8:10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता (हाइडल) सभी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित करा दें कि रात्रि 8.00 से 8.10 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी एवं इस दौरान कोई इमरजेंसी लाइट्स का भी प्रयोग नहीं करेगा।
10. अस्पतालों में केवल जीवन रक्षक उपकरणों को छोड़कर बिजली का उपयोग नहीं होगा। एम्बुलेंस का उपयोग केवल आपात स्थिति में होगा, जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
11. सैफई पीजीआई, विद्युत सब-स्टेशन, टेलीफोन एक्सचेंज, रेलवे स्टेशन, यमुना पुल, रेलवे ट्रैक पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात होंगे।
12. प्रत्येक पावर ग्रिड पर दो-दो सशस्त्र बल तैनात किये जाएँगे।
13. दो फायर टेंडर पुलिस लाइन द्वारा उपलब्ध कराये जाएँगे।
14. रात्रि 8:00 बजे सभी पा सिस्टम पर हूटर एयर अटैक वार्निंग सायरन बजाये जायेंगें।
15. ग्राम प्रधान, भूतपूर्व सैनिक, रिटायर्ड पुलिस/अर्द्धसैनिक कर्मी, एनसीसी सर्टिफिकेट धारक, और होमगार्ड इस मॉक ड्रिल को अपने निवास स्थान पर रहकर ही सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
16. सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अवधि में किसी भी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था का उपयोग न करें।



