
एसएसपी इटावा द्वारा जनपदीय पुलिस कार्यालय इटावा की विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
एसएसपी इटावा द्वारा जनपदीय पुलिस कार्यालय इटावा की विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 08.05.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपदीय पुलिस कार्यालय इटावा की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया, इस दौरान महोदय द्वारा, ASP वाचक कार्यालय, IGRS सेल, रिट सेल, वीआईपी सेल, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ आदि के अभिलेखों की जांच कर उनके रखरखाव एवं पुलिस कार्यालय परिसर में साफ-सफाई के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री सत्यपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी सैफई श्री रामदवन सहित पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।


