
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 07.05.2025 को कलेक्ट्रेट इटावा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक की गई
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा परियोजनाधिकारी, यूपीनेडा, इटावा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 07.05.2025 को कलेक्ट्रेट इटावा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल इटावा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता मीटर टेस्ट, समस्त एस०डी०ओ०, लीड बैंक मैनेजर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी इटावा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत जनपद इटावा तथा जनपद के समस्त वैण्डर उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा द्वारा बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद का लक्ष्य 15000 निर्धारित है तथा जनपद में 23 वेण्डर चयनित हैं, अन्य जनपद के वेण्डरों द्वारा भी जनपद इटावा में कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के संबंध में जानकारी ली गयी, जिस पर परियोजना अधिकारी पत्र द्वारा बताया गया कि जनपद में 2889 रजिस्ट्रेशन किये गये है. 1304 सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना का कार्य पूर्ण हो गया, 595 विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित करने की प्रक्रिया वेण्डरों द्वारा की जा रही है। 1144 उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लीडबैक मैनेजर को निर्देश दिये गये कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत रूफटॉप सोलर पावर प्लाण्ट लगाने हेतु ऋण के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की सूची परियोजना अधिकारी यूपीनेडा से प्राप्त कर ऋण के भुगतान में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराकर उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जाये। परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा बताया गया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी से एक एक ग्राम पंचायत का चयन कराकर चयनित ग्राम पंचायतों में वेण्डरों के माध्यम से पीएम सूर्य घर योजना का प्रचार-प्रसार एवं पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन कराया जाना प्रारम्भ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त वेण्डरों को निर्देश दिये गये कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया धीमी है. आप लोग के०नो०पी० एवं प्रचार वाहन चलाकर प्रचार-प्रसार करें जिससे विद्युत उपभोक्ताओं का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराया जा सके। वेण्डर M/S Ocean Sunlight Solutions Etawah द्वारा बताया गया कि जनपद इटावा रजिस्ट्रेशन करने पर जनपद ललितपुर चयन हो जा रहा है। वेण्डर मैसर्स आडी आइडियोलॉजी सर्विस प्रा०लि० एवं मैसर्स महादेव सोलर इजीनियरिंग इटावा द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम सूर्य घर योजना में उपयोग होने वाले डी०सी०आर० सोलर मॉड्यूल वर्तमान में उपलब्ध नहीं हो पा रहे है, जिससे प्रगति बहुत ही धीमी हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उक्त समस्याओं के समाधान हेतु परियोजना अधिकारी नेडा को यूपीनेडा मुख्यालय लखनऊ को पत्र प्रेषित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये, M/S Ocean Sunlight Solutions Etawah द्वारा बताया गया कि नेटमीटर/स्मार्ट मीटर लगने तथा स्मार्ट मीटर कॉन्फिगर होने में अधिक बिलम्ब हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल, एवं अधिशाषी अभियन्ता मीटर टेस्ट को निर्देश दिये गये कि जहाँ पर स्मार्ट मीटर लगने में बिलम्ब हो रहा है वहाँ पर नेटमीटर की स्थापना करा दी जाये एवं नेटमीटर / स्मार्ट मीटर शीघ्रता से स्थापित तथा कॉन्फिगर कराया जाये। जिससे पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति पर विपरीत प्रभाव न पड़े। महोदय द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारी एवं वेण्डर मिलकर योजना की प्रगति बढ़ाने के लिए अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रयास कराना सुनिश्चित करें। जिससे लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।


