सीतामढ़ी

सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन के कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप,103 पुलिस अफसरों का वेतन किया बंद

सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन के कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप,103 पुलिस अफसरों का वेतन किया बंद

सीतामढ़ी कुणाल किशोर: सीतामढ़ी जिले में ” व्यवस्था ” को पटरी पर लाने की कोशिश में लगे पुलिस कप्तान द्वारा अब तक कई ठोस कदम उठाए गए है, तो कार्रवाई भी की गई है। पुलिस अफसरों को दायित्वों के प्रति सचेत रहने की नसीहत के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहने के बावजूद खास ” सुधार ” न होते देख एसपी ने इसे गंभीरता से लिया है और एक साथ जिले के 103 पुलिस अफसरों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। एसपी अमित रंजन के स्तर से हुई कार्रवाई की जद में चार थानाध्यक्ष भी आए है। शेष 99 पुलिस अफसर 22 थानों में पदस्थापित है। बताया गया है कि मासिक कार्य विवरणी निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध नहीं कराने पर एसपी को कार्रवाई करनी पड़ी है। वेतन बंद की कार्रवाई से जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संभवत: जिले में पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पुलिस अफसरों के वेतन बंद करने की कार्रवाई की गई है।जिन पुलिस अफसरों का वेतन बंद हुआ है, उनमें क्रमश: नगर थाना के पुअनि राजेश कुमार-2, अमरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार अरुण, रेणु देवी, धीरज कुमार, सोनी कुमारी, सअनि अजित कुमार, मुन्ना कुमार प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डुमरा थाना के पुअनि अवध किशोर राम, मनीष कुमार, राणा अतुल, सअनि शिवनंदन भगत, गाढ़ा थाना की पुअनि रॉकी कुमारी, अंशु सुमन, हेमचंद्र झा, सअनि अनुज पासवान, पुअनि अमित कुमार, रिया कुमारी, सअनि संजय कुमार सिन्हा, मेजरगंज थाना के पुअनि निशांत कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, सअनि देवेंद्र कुमार, पुअनि प्रमोद कुमार-1, सअनि अनमोल मंडल, पुपरी थाना के पुअनि रंजीत कुमार सिंह, रामनाथ राम, रश्मि कुमारी, सअनि गजेंद्र पासवान, बाजपट्टी थाना की पुअनि पुजा कुमारी, वंदना कुमारी और पंकज कुमार शामिल है। नानपुर थाना के पुअनि अनिल कुमार सिंह, बोखड़ा थाना के पुअनि कुमार गौरव कुमार सिन्हा, अनुपमा कुमारी, बथनाहा थाना के पुअनि अजय कुमार पासवान, रवि कुमार पंडित, आत्मानंद कुमार, आरती, सुचिता कुमारी, शशिकांत प्रसाद, कमलेश कुमार, सअनि सत्येंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सरफराज खर्खा, राजकुमार यादव, अजीत कुमार सिंह, सुरसंड थाना के पुअनि जमशेद आलम, परिहार थाना के पुअनि पूनम कुमारी, विवेकानंद कुमार, सअनि बसंत राज, दीनदयाल उपाध्याय, सोनबरसा थाना के पुअनि श्यामजी कुमार, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार-1, दीपक कुमार, चंद्रभूषण कुमार, राजशेखर दीपू, रणवीर कुमार, सअनि राज दीपक, पचमढ़ी कुमार, कन्हौली थाना के पुअनि सेंटू कुमार, केदारनाथ प्रसाद, सअनि प्रकाश कुमार झा, कमलेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह शामिल है। बेला थाना के पुअनि कुमार प्रभाकर, पंकज कुमार, विजेंद्र प्रसाद, राम विनय राय, राजकुमार झा, मेहसौल थाना की पुअनि कुमारी पुष्मा, सोनू कुमार यादव, शैलेश कुमार-2, सअनि रियाजुद्दीन, फारूक अंसारी, सुप्पी थाना के पुअनि तारकेश्वर कुमार, बुद्धदेव पासवान, सअनि बीरेंद्र कुमार यादव, भिट्ठा थाना के पुअनि रविकांत कुमार, रजनीश कुमार, कुश कुमार, सअनि रजनीश कुमार पांडेय, पुनौरा थाना के पुअनि उमाशंकर सिंह, रूपा कुमारी, राहुल कुमार, सअनि विजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, चोरौत थाना के पुअनि अजीत कुमार रंजन, साइबर थाना के पुअनि अजय कुमार, सुचित्रा कुमारी, जितेंद्र कुमार, यातायात थाना की पुअनि नंदजी दुबे, सअनि परवेज आलम, संगीता कुमारी और रून्नीसैदपुर थाना के पुअनि अमृत कुमार पाल पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button