रीवा

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की हुई सुनवाई जिसमें 63 आवेदकों की हुई सुनवाई

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की हुई सुनवाई जिसमें 63 आवेदकों की हुई सुनवाई

 

रीवा (विशाल समाचार). प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने 63 आवेदकों की समस्यायें सुनी गर्इं। संयुक्त कलेक्टर पी.के. पाण्डेय एवं संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अशोक कुमार निवासी व्यौहरा ने खसरा में भूमि स्वामी का नाम दर्ज करने, फूल नं. 2 के निवासी नंद किशोर शुक्ला ने नामांतरण करने तथा घोघर वार्ड क्रमांक 34 निवासी भारती कुशवाहा ने पैतृक घर के सीमा विवाद का निराकरण करने का आवेदन दिये जिन्हें संबंधित तहसीलदारों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। डेल्ही मनगवां के उमाशंकर शुक्ला के रास्ता से अतिक्रमण हटाने तथा डीहा निवासी गणेश साकेत के स्वामित्व भूमि पर अवैध पक्का निर्माण पर रोक लगाने के आवेदनों को संबंधित तहसीलदारों को कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई में टीकर निवासी अरूण कुमार कुशवाहा के सीमांकन करने के आवेदन को नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ को कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेषित किया गया। जबकि सुमेदा निवासी पारसनाथ सिंह एवं इटौरा निवासी रामनाथ मिश्रा के भूअर्जन का मुआवजा दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया जिन्हें भूअर्जन अधिकारी को समाधानकारक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इन्द्रपाल विश्वकर्मा निवासी खाम्हाडीह चौड़ियार के सीमांकन करने के आवेदन को तहसीलदार गुढ़ को तथा शाहपुर निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा के खसरा सुधार के आवेदन को एसडीएम सिरमौर को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। भटलो निवासी अजय द्विवेदी ने निजी भूमि में सेतु निर्माण कार्य को रोके जाने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कार्यपालन यंत्री सेतु निर्माण को परीक्षण कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button