
द कल्याणी स्कूल, पुणे ने सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा में १००% परिणाम के साथ रचा कीर्तिमान
पुणे के कल्याणी स्कूल ने सी.बी.एस.ई बोर्ड में १००% पासिंग रेट के साथ हासिल की अभूतपूर्व सफलता
पुणे,( विशाल समाचार,,)पुणे स्थित द कल्याणी स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। इस वर्ष विद्यालय ने कक्षा १०वीं और १२वीं — दोनों ही वर्गों में १००% सफलता दर हासिल कर एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।
कक्षा १२वी में कुल 117 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से ५४ छात्रों ने ९०% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप पारंपरिक स्ट्रीम आधारित प्रणाली को हटाकर इंटरडिसिप्लिनरी करिकुलम अपनाया है, इसलिए परिणाम स्ट्रीम के आधार पर वर्गीकृत नहीं हैं।

इस वर्ग के टॉपर्स हैं: मुग्धा फाटक – 97.4%
· वाय. श्री लक्ष्मी मानसा – 97.2%
· अनिश गंगावरम – 96.6%
कक्षा १०वीं में ११५ छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से ७५ छात्रों ने ९०% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस वर्ग के टॉपर्स हैं:
· अर्णव पक्कला – 100%
· सिया पियूष धागर – 99.4%
· श्रेया कुकनूर – 99%
· ईशा जैन – 93% (दृष्टिबाधित छात्रा, जिनकी प्रेरणादायक सफलता की व्यापक सराहना हो रही है)
इस उपलब्धि पर, प्राचार्या श्रीमती निर्मल वड्डन ने कहा, “यह असाधारण परिणाम न केवल हमारे छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं, बल्कि शिक्षकों की निष्ठा और जुनून का भी प्रमाण हैं। हमारे शिक्षक न केवल शैक्षणिक सफलता दिलाते हैं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और जीवनमूल्य योग्यता भी विकसित करते हैं।”
विद्यालय की निदेशक श्रीमती दीक्षा कल्याणी ने भी छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, “इस तरह की निरंतर उत्कृष्टता हमारे विद्यालय के उस मूल दर्शन को पुष्ट करती है, जिसमें करुणा के साथ महत्वाकांक्षा का पोषण किया जाता है।”
यह उपलब्धि पूरे विद्यालय समुदाय के लिए गर्व का विषय बनी है, और यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि द कल्याणी स्कूल भविष्य-केंद्रित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले पुणे के प्रमुख संस्थानों में से एक है।

