लखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का कुशीनगर एवं देवरिया दौरा 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का कुशीनगर एवं देवरिया दौरा 

 

कुशीनगर के पडरौना में आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे

लखनऊ (विशाल समाचार)

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी अपने 02 दिवसीय दौरे पर कुशीनगर और देवरिया जनपद पहुंचकर वहां पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मंत्री जी आज 15 मई को शाम 6:30 बजे कुशीनगर के नगर पंचायत कार्यालय मथौली पहुंचकर नगर विकास विभाग की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

तत्पश्चात मंत्री जी कल 16 मई, 2025 को प्रातः 8:00 बजे कुशीनगर के पडरौना में आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। सुबह 10:00 बजे नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित निराश्रित पशु आश्रय गौशाला का निरीक्षण एवं नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में संचालित योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे कुशीनगर के श्री गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय, बरवाराजापाकड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गेंदा सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं वहां पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अपरान्ह 3:30 बजे देवरिया जनपद पहुंचकर वहां पर शिव मंदिर पथरदेवा में नगर पंचायत पथरदेवा की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। अपरान्ह 4:30 बजे देवरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा में नगर पंचायत तरकुलवा की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। शाम 5:30 बजे देवरिया के हेतिमपुर छठ घाट में परास खाड़ तटबंध के सुरक्षात्मक कार्यों का लोकार्पण करेंगे तथा हेतिमपुर नगर पंचायत में पर्यटन विभाग योजनांतर्गत निर्मित राम जानकी मठ का शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button