पूणे

पुणे इंटरनॅशनल स्कूल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कायम रखी 100% परिणाम की परंपरा

पुणे इंटरनॅशनल स्कूल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कायम रखी 100% परिणाम की परंपरा

 

पुणे (डीएस तोमर): विद्यानगर स्थित पुणे इंटरनॅशनल स्कूल एंड ज्यूनियर कॉलेज ने इस वर्ष भी अपनी उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा को कायम रखते हुए महाराष्ट्र राज्य बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट:आयुष चिंचणे ने 93.20% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अद्वैत आहेर ने 92.40% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

करण जगताप ने 91.80% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

CBSE 10वीं रिजल्ट:

अमिता गायकवाड ने 94.6% अंकों के साथ टॉप किया।

कृष्णली सूर्यवंशी ने 94.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया।

श्रेया देशमुख ने 92.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

12वीं (कला शाखा) रिजल्ट:

रिद्धी गांगुली ने 92.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अनुष्का झा ने 83.8% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

साईप्रभा राजमाने ने 76% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

12वीं (विज्ञान शाखा) रिजल्ट:

सिद्धांत भारद्वाज ने 97.4% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया।

सोहम सावंत ने 95.6% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंशुल सिन्हा ने 95.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चलवादी एज्युकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष हुलगेश चलवादी और उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्या स्मिता लोंढे, सायली शिंदे, उपप्राचार्या अश्विनी मोहिते, ज्योति सचदेव और सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम और मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हो सका।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button