इटावा

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई 

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई 

इटावा (विशाल समाचार)जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभार्थियों को फीड कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेजरिंग एफीशिएंसी के तहत सभी सी0डी0पी0ओ0 द्वारा वास्तविक में वजन तौलकर ही फीड कराया जाए एवं सभी सी0डी0पी0ओ0 द्वारा क्रॉस वेरिफाई अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर सभी सी0डी0पी0ओ0 द्वारा बहुत ही सावधानी से फीड कराया जाए जिससे मौके पर जाने से मिलान सही से हो पाए साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिए कि सभी बच्चों के आधार सीडिंग अवश्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी जो अपेक्षित हैं उनको सेंटर पर 100 प्रतिशत उपस्थित होना अनिवार्य है साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर पर पोषाहार जितना आता है उसी समय उसको वितरण कराते हुए उसकी फीडिंग 100 प्रतिशत होनी चाहिए एवं पोषण ट्रैकर की फीडिंग की सही जानकारी के लिए सभी वर्कर्स को ट्रेनिंग अवश्य दी जाए। उन्होंने कहा कि पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री/सहायका के आधार मोबाइल सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राइमरी स्कूल में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि सेम व मेम बच्चों को चिन्हित किया जाए एवं उनको लाभ दिया जाए एवं सेम व मेम बच्चों की संख्या को बढ़ाया जाए जिससे उनको सुविधा प्राप्त कराई जा सके साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी एम0ओ0आई0सी0 व आंगनवाड़ी कार्यकत्री की बैठक कराई जाए जिससे कार्य करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, समस्त एम0ओ0आई0सी0 सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button