
प्रसार करने के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज नुक्कड़ नाटक की टीम को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं का सघन प्रचार —प्रसार करने के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज नुक्कड़ नाटक की टीम को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। बिहार भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,कामगारों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का प्रचार— प्रसार पटना के नुक्कड़ नाटक की टीम प्रहरी समाजसेवी संस्था के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा, “श्रम संसाधन विभाग की योजनाएं आम लोगों, विशेषकर श्रमिक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती हैं। इन योजनाओं की जानकारी जितने अधिक लोगों तक पहुंचेगी, उतना ही अधिक लोग इनका लाभ उठा सकेंगे। नुक्कड़ नाटक जैसी लोक शैली के माध्यम से संदेश को जन-जन तक पहुंचाना एक प्रभावी माध्यम है। मेरा आग्रह है कि यह टीम जनमानस के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दे और लोगों को जागरूक करने का कार्य उत्साहपूर्वक करे। प्रशासन की यह पहल तभी सफल होगी जब योजना की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और वह लाभान्वित हो।”
मौके पर श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी श्री रमाकांत उपस्थित थे।



