विश्व शांति केंद्र (आलंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे, भारत की ओर से‘पूर्णब्रह्मयोगिनी त्यागमूर्ति प्रयागअक्का कराड समर्पित जीवनगौरव राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा
श्रीमती रमाबाई साखरे, बडौदा की महाराणी सौ. आशाराजे गायकवाड, समाजसेविका श्रीमती भारती ठाकुर, राजयोगिनी डॉ. बिन्नी सरीन तथा समाजसेविका दमयंती जितवान के नामों की घोषणा
पुणे (डीएस तोमर): पूर्णब्रह्मयोगिनी त्यागमूर्ती श्रीमती प्रयागअक्का कराड के बारहवें स्मृति दिवस के अवसर पर विश्व शांति केंद्र (आलंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे की ओर से ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से जीवन भर सामाजिक, ज्ञान और सांप्रदायिक सदभाव के लिए अपना जीवन समर्पित और निस्वार्थ सेवा करने वाले महान तपस्वी पंचकंन्याओं को ‘पूर्णब्रह्मयोगिनी त्यागमूर्ती श्रीमती प्रयागअक्का कराड समर्पित जीवनगौरव राष्ट्रीय पुरस्कार’ की घोषणा की गई. ऐसी जानकारी माईर्स एमआईटी के अध्यक्ष प्रो.डॉ. मंगेश तु. कराड और विश्वस्त प्रो. स्वाती कराड चाटे ने दी.
इन पंचकन्याओं में श्रीक्षेत्र आलंदी के गुरूवर्य हभप किसनमहाराज साखरे की पत्नी श्रीमती रमाबाई साखरे, बदौडा संस्थान की महाराणी श्रीमती आशाराजे संग्रामसिंह गायकवाड, मध्यप्रदेश के खरगोण की समाजसेविका श्रीमती भारती ठाकूर, राजयोगिनी डॉ. बिन्नी सरीन और भारत तिब्बत सीमा पर स्थित माणा गांव की शिक्षिका एवं समाजसेवी दमयंती जितवान के नाम शामिल है.
सम्मानपत्र, स्मृति चिन्ह, पदक और १,२५,०००/ (सवा लाख रुपये) नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे. यह कार्यक्रम शनिवार २४ मई २०२५ को प्रातः१० बजे महाराष्ट्र के लातूर स्थित विश्वधर्मी मानवतातीर्थ रामेश्वर (रूई) में होगा.
समारोह के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. भूषण पटवर्धन विशिष्ट अतिथि होंगे. बडौदा राज्य के जितेन्द्र सिंह गायकवाड विशिष्ट अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता माइर्स एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड होगे. इसके अलावा माइर्स एमआईटी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड भी उपस्थित रहेंगे.
पूर्ण ब्रह्म योगिनी त्यागमूर्ति श्रीमती प्रयागअक्का कराड के नाम से दिए जानेवाले पुरस्कार का उद्देश्य सभी को उनके कार्य से प्रेरणा दिलाना है



