विश्व पर्यावरण दिवस 2025 विशेष जनजागरण अभियान
जिले में 22 मई से 5 जून तक चलेगा ‘प्लास्टिक प्रदूषण निर्मूलन’ जनजागरण अभियान
पुणे, संवाददाता:
जिला परिषद पुणे अंतर्गत ग्रामपंचायत एवमं पंचायत समितियों में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 22 मई से 5 जून 2025 तक विशेष जनजागरण अभियान आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा घोषित थीम “Ending Plastic Pollution Globally” (वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत) के अनुरूप इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के मार्गदर्शन में इस दौरान विविध गतिविधियों के माध्यम से ग्राम स्तर पर प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जनजागरण किया जाएगा।
अभियान के मुख्य उद्देश्य और कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
सार्वजनिक प्रचार / सोशल मीडिया जनजागरण:
स्थानीय दुकानदारों, नागरिकों, विद्यार्थियों तथा ग्रामवासियों के माध्यम से प्लास्टिक उन्मूलन के लिए निबंध, वक्तृत्व, चित्रकला, रैली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी।
2. स्वच्छता मुहिम:
प्लास्टिक कचरा संकलन व पृथक्करण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों को पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण प्लास्टीक के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
‘मिशन लाइफ’के अंतर्गत जीवनशैली संबंधी क्रियाएं:
प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े या जूट के बैग का प्रयोग
पुनः प्रयोग योग्य पानी की बोतलें साथ रखना
शहरों एवं गांवों में प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण
स्टील/मिट्टी के बर्तनों का अधिकाधिक उपयोग
डिस्पोजेबल प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार
कार्यशालाएं व वेबिनार:
पर्यावरणविदों, विशेषज्ञों और संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
निर्देशानुसार, दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 के मध्य सभी ग्राम पंचायतों को उक्त कार्यक्रमों का नियोजन करते हुए जनसामान्य को व्यापक रूप से सहभागी बनाना है। ऐसे श्री. गजानन पाटील, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पुणे ने सभी संबंधित विभागों से इस अभियान को प्रभावशाली रूप से अमल में लाने की अपील की है।