वनाधिकार अधिनियम की कार्यशाला आज
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: वनाधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन के संबंध में संभागीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 23 मई को आयोजित की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि कार्यशाला सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विन्ध्या रिट्रीट होटल में आयोजित की जा रही है। इसमें रीवा तथा मऊगंज के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मण्डलाधिकारी एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग शामिल रहेंगे
।


