रीवा

नरवाई जलाने वाले किसानों पर 141500 रुपए का जुर्माना

नरवाई जलाने वाले किसानों पर 141500 रुपए का जुर्माना

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सम्पूर्ण रीवा जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसानों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि नरवाई जलाने वाले किसानों पर 141500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। तहसील त्योंथर में 32500 रुपए, तहसील जवा में 35000 रुपए, तहसील सेमरिया में 47500 रुपए, तहसील सिरमौर में 25000 रुपए तथा तहसील गुढ़ में 1500 रुपए जुर्माना लगाया गया है। तहसील हुजूर में एक किसान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। तहसील रायपुर कर्चुलियान तथा मनगवां में भी नरवाई जलाने वाले किसानों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का समय सीमा पूरा होने पर इनके विरूद्ध भी जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर ने कहा है कि किसान किसी भी स्थिति में खेतों की नरवाई न जलाएं। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ-साथ आग लगने का भी खतरा रहता है। सभी तहसीलदार नरवाई जलाने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ जाकर पंचनामा बनाएं तथा नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button