
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में जिला पंचायत को मिला प्रथम स्थान
रीवा विशाल समाचार: जिला पंचायत रीवा को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में अप्रैल माह की ग्रेडिंग में प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने सीएम हेल्पलाइन शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गुर्जर ने कहा कि जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर तत्पता से कार्यवाही की। अधिकतर प्रकरणों को समुचित कार्यवाही के बाद संतुष्टिपूर्वक निराकृत किया गया जिससे जिला पंचायत को रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


