
सीतामढ़ी जिले में पैक्सों में जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में सहकारिता विभाग ने कवायद शुरू कर दी है
सीतामढ़ी जिले में पैक्सों में जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में सहकारिता विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अब पैक्स को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस संबंध में जिला सहकारिता अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने को लेकर जिले के सात पैक्स के द्वारा निबंधन कराया गया है।रूनी सैदपुर से अथरी पैक्स,सुरसंड से सुरसंड पूर्वी एवं श्रीखंडी भिट्ठा, बैरगनिया से पताही पैक्स, बेलसंड में सोली रूपौली,परिहार से
परसंडी पैक्स, चुरौत से बर्री बेहटा पैक्स के द्वारा निबंधन कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पैक्सों में खुलने वाले जन औषधि केंद्रों के संचालन को लेकर बी फार्मा या डी फार्मा डिग्री धारी फार्मासिस्ट युवाओं की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस हेतु सभी पैक्सों को निर्देशित किया गया है कि वे निबंधित फार्मासिस्ट को हायर करें ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके। फार्मासिस्ट की नियुक्ति का जिम्मा पैक्स को दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से पैक्सों की आय बढ़ाने के साथ ही रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दर पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पैक्स को डी फार्मा या बी फार्मा डिग्रीधारी युवक को हायर करना होगा।सभी पात्रता पूरा करने वाले पैक्सो को दवा दुकान संचालन को लेकर लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा जिसकी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग लाइसेंस जारी करेगा। डिग्री धारी फार्मासिस्ट व्यक्तियों को हायर करने हेतु पैक्स को निर्देश दिया गया है।



