
जिले में इस अभियान तहत अभी तक 20543 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण करने हेतु 26 से 28 मई तक जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के प्रथम दिन आज जिले में पंचायत भवन /पंचायत सरकार भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों ,स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में लगातार अभियान को गति दी जा रही है।
कार्य में कोताही बरतने एवं लचर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है।तत्पश्चात उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी मिशन मोड में इस अभियान को गति दें।माइक्रो मैनेजमेंट एवं रेगुलर फॉलोअप करते हुए इसी स्पीड के साथ कार्य करें ताकि अधिक से अधिक लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक जिले में इस अभियान तहत अभी तक 20543 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।



