इटावा

इटावा: खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन

इटावा: खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन

इटावा विशाल समाचार संवाददाता: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत सामान्य वर्ग व एससीएसपी वर्ग में कुल 4 निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:

सामान्य वर्ग के 25 लाभार्थियों (हलवाई) के चयन में 20% अल्पसंख्यक, 27% अन्य पिछड़ा वर्ग, 3% भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित व दिव्यांग, 30% महिलाएं तथा शेष सामान्य वर्ग के लाभार्थी पात्र होंगे।

एससीएसपी वर्ग के लिए 75 लाभार्थियों (दर्जी-25, ब्यूटी पार्लर-25, हलवाई-25) का चयन किया जाएगा।

आवेदन केवल ग्रामीण क्षेत्र/नगर पंचायत (जनसंख्या 20,000 से कम) के अभ्यर्थियों के लिए मान्य हैं।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 45 वर्ष।

प्रशिक्षण अवधि 15 दिन, प्रत्येक दिन ₹250 छात्रवृत्ति।

पॉलिटेक्निक/आईटीआई/स्वयं सहायता समूह, दिव्यांग, निम्न आय वर्ग व महिलाओं को वरीयता मिलेगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक विभागीय वेबसाइट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन स्कोर कार्ड के आधार पर कमेटी द्वारा किया जाएगा और प्रशिक्षण मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, कालपी में होगा।

अधिक जानकारी के लिए CUG नंबर 9580503183 या 9670249988 पर संपर्क करें।

यह योजना ग्रामीण युवाओं, महिलाओं व कमजोर वर्गों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने का सुनहरा अवसर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button