
विकास भवन, इटावा में मल्टी कैन्टीन संचालन हेतु खुली निविदा 11 जून को
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने जानकारी दी है कि विकास भवन परिसर में एक मल्टी कैन्टीन संचालित की जानी है, जिसमें सीएससी (जन सेवा केंद्र), फोटोस्टेट मशीन, स्टेशनरी, पैक्ड कॉफी एवं हल्के नाश्ते सहित अन्य खाद्य एवं पेय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से, कैन्टीन में चाय की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
इच्छुक व्यक्तियों से 11 जून 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे जिला विकास अधिकारी के कक्ष में खुली निविदा आमंत्रित की गई है। सेवा शर्तों के अनुसार अनुबंध एक वर्ष के लिए होगा, बिजली बिल पृथक से देय होगा तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य रहेगा। शेष नियम, शर्तें एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
जिला विकास अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को शर्तों में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित है, और उनका निर्णय अंतिम माना जाएगा।



