इटावा

वरिष्ठ साहित्यकारों के लिए खुशखबरी: चिकित्सा सहायता हेतु 50,000 रुपये तक की आर्थिक मदद, 27 जून तक करें आवेदन

वरिष्ठ साहित्यकारों के लिए खुशखबरी: चिकित्सा सहायता हेतु 50,000 रुपये तक की आर्थिक मदद, 27 जून तक करें आवेदन

इटावा विशाल समाचार

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित साहित्यकार कल्याण कोष योजना के तहत आर्थिक रूप से परेशान वरिष्ठ साहित्यकारों को चिकित्सा सहायता के लिए अधिकतम 50,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। निदेशक जितेन्द्र कुमार, आई.ए.एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सहायता उन साहित्यकारों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय सभी स्रोतों से 5 लाख रुपये तक है और जिन्होंने 60 वर्ष की आयु पूरी कर ली है।

 

आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, चिकित्सक का प्रमाण-पत्र तथा दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होंगी। योजना की नियमावली और आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक साहित्यकार 27 जून, 2025 तक अपने आवेदन संस्थान में जमा कर सकते हैं।

 

योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर भी उपलब्ध है। संस्थान ने पात्र साहित्यकारों से समय से आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें चिकित्सा सहायता का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button