इटावा

ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के कार्यवाहक प्रधान बनाए गए भारत सिंह

ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के कार्यवाहक प्रधान बनाए गए भारत सिंह

इटावा, विशाल समाचार 

विकास खण्ड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के निर्वाचित ग्राम प्रधान श्री सुधीर कुमार (पुत्र श्री श्यामबाबू) का 23 अप्रैल, 2025 को कार दुर्घटना में निधन हो गया। जिला मजिस्ट्रेट शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जानकारी दी कि प्रधान के निधन के कारण यह पद स्थायी रूप से रिक्त हो गया है।

 

पंचायत राज एक्ट की धारा-12 (ञ) के तहत प्रधान पद के कर्तव्यों और शक्तियों के निर्वहन के लिए वार्ड संख्या 10 के सदस्य श्री भारत सिंह (पुत्र श्री श्यामबाबू) को नामित किया गया है। अब श्री भारत सिंह अग्रिम आदेशों तक ग्राम पंचायत आलमपुर हौज के प्रधान के सभी कर्तव्यों और शक्तियों का निर्वहन करेंगे।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पद पर निर्वाचन के बाद यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button