
विकास निगम सीतामढ़ी से संबंधित संचालन समिति की बैठक आहूत की गई: जिलाधिकारी रिची पांण्डेय
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
जिलाधिकारी रिची पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में महिला विकास निगम सीतामढ़ी से संबंधित संचालन समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन भी उपस्थित थे। महिला विकास निगम के द्वारा संचालित योजना यथा मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति की भी समीक्षा जिलाधिकारी के द्वारा की गई।साथ ही वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, पालना घर, अल्पवास, सामाजिक पुनर्वास, सखी निवास, शक्ति सदन इत्यादि योजनाओं पर विचार विमर्श करते हुए इससे संबंधित आवश्यक निर्णय लिए गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, अतः योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और उनके प्रशिक्षण व प्रोत्साहन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर फील्ड विजिट कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का आंकलन करें और वास्तविक लाभार्थियों से संवाद स्थापित करें।
महिला उत्पीड़न से संबंधित सूचना देने हेतु 181 हेल्पलाइन नंबर पर डायल करें या 9771468030 महिला हेल्पलाइन एवं वन स्टॉप सेंटर सीतामढ़ी को कॉल करें।
इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस, प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा,डीपीआरओ कमल सिंह,महिला विकास निगम के प्रतिनिधि,डॉ जेड जावेद तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



